फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

सफाई कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों  ने की नारेबाजी
मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ ने पालिका परिसर में शनिवार को भी धरना दिया। 21 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन पर हैं। पालिका में बोर्ड बैठक सभागार में चल रही थी। इसी बीच बरामदे में दरी बिछाकर जमे सफाई कर्मी नारेबाजी करते रहे। देशभक्ति गीत भी गूंज रहे थे। बोर्ड बैठक खत्म होते ही चेयरमैन अंजू अग्रवाल सीधे घर के लिए रवाना हो गईं। पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल संघ के महामंत्री एवं कर्मचारियों से धरने पर मिले और सात जनवरी को वार्ता कराकर समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

जनरेटर चला नहीं, डीजल कहां गया
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की पहली ही बैठक मेें वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आया है। पेयजल व्यवस्था के लिए 24 घंटे नलकूप चलाने को खरीदे गए जनरेटर रखरखाव के अभाव और पालिका अफसरों की अदूरदर्शिता और लापरवाही के कारण खाक हो रहे हैं। पिछले दो सालों से एक जनरेटर घंटा भी नहीं चला, लेकिन उसके लिए प्रतिमाह डीजल पर खर्च हो रहा है। सदन में यही सवाल उठा कि आखिर जनरेटर के चले बिना यह डीजल कहां गया? मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। पालिका के वार्ड 29 से भाजपा सभासद प्रेम कुमार ने सदन में चेयरमैन के समक्ष जानकारी दी कि गांधी कालोनी की गांधी वाटिका में पालिका के नलकूप पर करीब दो साल पहले पेयजल आपूर्ति के लिए नए जनरेटर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन इस जनरेटर को नहीं चलाया गया। आज तक भी जनरेटर नहीं चला और इसी बीच जनरेटर से बैट्रा भी चोरी हो गया। चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने जलकल के एक्सईएन सिद्धार्थ कुमार को मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed