{"_id":"5a22e84d4f1c1b86698bf321","slug":"151512237133-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्राई लेने के बहाने बाइक लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्राई लेने के बहाने बाइक लेकर फरार
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्राई लेने के बहाने बाइक लेकर फरार
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव रहकड़ा निवासी शहजाद बाइक की सर्विस कराने के लिए भोपा निवासी टिंकू मिस्त्री के पास आया था। इसी दौरान उसने बाइक बेचने की बात कही, तो मौके पर मौजूद एक युवक ने बाइक खरीदने की इच्छा जताई। इससे पहले उसने बाइक की ट्राई लेने की शर्त रखी। वह ट्राई लेने के बहाने बाइक लेकर फरार हो गया। जब वह काफी देर बाद भी नहीं आया, तो शहजाद ने मिस्त्री से बाइक मंगवाने पर जोर दिया, जिस पर दोनों के बीच गालीगलौज होने लगी। इस मामले की सूचना पर यूपी 100 ड़ायल पुलिस मौके पर पहुंची और मिस्त्री और बाइक स्वामी को थाने ले गई। पुलिस बाइक की तलाश में लगी हुई है।
मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा और जौली में ईद मिलादुन नबी मनाया गया। जुलूस भी निकाला गया। हजूर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन नबी के अवसर पर विशाल जुलूस निकाला गया। बाजार, गली मोहल्लों से होता हुआ मस्जिद में पहुंच संपन्न हुआ। इसके बाद देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। मौलाना नाजिम और मौलाना एहसान ने तकरीर की। इस अवसर पर आशू ,सोनू अंसारी, राजा कुरैशी, फैजान, मौलाना मोइन, नाजिम, गुलाम साबिर, आजम, फजल भाई, इलियास आदि का सहयोग रहा। उधर, जौली में भी सुरक्षा की दृष्टी से सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी विजय सिंह मौजूद रहे।