{"_id":"5a205dac4f1c1b68678bf18c","slug":"151512070572-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैज्ञानिक प्रदर्शनी में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
मुजफ्फरनगर। डॉ सीवी रमन की जयंती पर लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ अंकित अग्रवाल ने जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों के कार्य को सराहा।
जिला विज्ञान क्लब ने प्रतियोगिता का विषय भारतीय वैज्ञानिक रखा। जनपद के सभी इंटर कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया। प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए सीडीओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि छात्र जीवन से ही वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी बड़े वैज्ञानिक बनते हैं। सरकार का उद्देश्य है कि बाल वैज्ञानिकों को अवसर प्रदान किया जाए। बाल वैज्ञानिकों ने इस अवसर पर मॉडल और प्रदर्शनी के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। डीआईओएस मुनेश कुमार, प्रधानाचार्य भूदेव सिंह, विद्या भारती के क्षेत्रीय मंत्री डॉ बीके त्यागी, भारतीय शिक्षा समिति पश्चिम उत्तर प्रदेश के मंत्री अरुण खंडेलवाल, विनोद मित्तल, डॉ एके बिरमानी ने विचार रखे। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीत, नाटक, लघु नाटिका की शानदार प्रस्तुति हुई। विज्ञान प्रश्नोत्तरी में कनक ने प्रथम, वैभव ने द्वितीय और ओजस्वी पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सुभाषचंद गुप्ता, सुधा मजूमदार, अरविंद मित्तल, कुसुम त्यागी, डॉ जेएस तोमर, डॉ केजी अरोरा आदि रहे।