{"_id":"59cbf4a84f1c1b65548b4b9b","slug":"151506538664-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में धूमधाम से मना दशहरा, नवरात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में धूमधाम से मना दशहरा, नवरात्र
Updated Thu, 28 Sep 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों में धूमधाम से मना दशहरा, नवरात्र
मुजफ्फरनगर। शहर के स्कूलों में दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने नाटिका के माध्यम से रामलीला का मंचन किया। बच्चों की पोशाक और प्रस्तुति ने सभी को गदगद किया।
किड्जी स्कूल में नवरात्र और दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल को सांस्कृतिक और पारंपरिक रूप से सजाया गया। बच्चे स्कूल में राम, लक्ष्मण, हनुमान आदि की वेशभूषा में आए। डायरेक्टर चारु भारद्वाज ने विचार रखे। मां के नौ रूपों में आई छात्राओं ने भी सभी का मन मोहा। शहर के दून वैली पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं ने दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने रामलीला के आधार पर नाटिका का मंचन किया। सरकुलर रोड स्थित लीडा किड्स गार्डन में भी दशहरा पर्व मना। नईमंडी स्थित आईडियल किड्स प्रीप्रेटरी स्कूल में दशहरा का पर्व खुशी के साथ मनाया। बच्चों की पोशाक सभी को प्रभावित करने वाली रही। कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म हाई स्कूल में साधुराम गर्ग, आत्माराम गर्ग, सुशील शर्मा, सुशील गोयल, नरेंद्र बोस, अरविंद भूषण ने विचार रखे। प्रधानाचार्या विनीता गर्ग ने आगंतुकों का आभार जताया। जीसी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में विजय दशमी का पर्व मनाया गया। बच्चों ने राम- रावण युद्ध का मंचन किया। प्रधानाचार्य सुतपा बोस ने विचार रखे। न्यू होरीजोन स्कूल में विजय दशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। नन्हें- मुन्ने बच्चे राम-लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में आए।