{"_id":"59c2c6504f1c1b2a688b5933","slug":"151505936976-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में बढ़ी रौनक
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। श्रद्धालुओं ने व्रत और त्योहार को मनाने के लिए मां दुर्गा की मूर्तियां खरीदीं। पूजन सामग्री की दुकानों पर भीड़ रही। फल और फूल की दुकानों पर आवाजाही रही।
नवरात्र पर्व को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह दिखाई दिया। शहर और नईमंडी के बाजार सज गए। भगत सिंह रोड, रुड़की रोड, मंडी की चौड़ी गली में मां दुर्गा की मूर्तियों की बड़ी संख्या में खरीदारी हुई। महिलाओं ने अलग-अलग रूपों में बनी मिट्टी की मूर्तियां पूजन के लिए पसंद की। मां की चुनरी और अन्य पूजन सामग्री के स्टॉल सजाए गए। श्राद्ध पक्ष के बाद नवरात्र को लेकर बाजारों की रौनक लौट आई है। झांसी रानी चौक पर धार्मिक पुस्तकों के बाजार में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ की पुस्तकें ली। फल, फूल और मिठाइयों की बिक्री भी बढ़ गई। मिष्ठान भंडारों पर नवरात्र व्रत की खाद्य सामग्री सजाई गई। बाजारों में भीड़ से जाम के हालात भी बने रहे।