{"_id":"59b832de4f1c1b1b0e8b4596","slug":"151505243870-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू भानू ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। भाकियू (भानू) के युवा जिलाध्यक्ष अब्दुल सलाम ने किसानों की समस्या को लेकर 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो, साठ वर्ष पूर्ण करने पर किसानों को पांच हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिलाने, किसानों को गन्ने का पूर्ण भुगतान, बिजली व सिंचाई फ्री होने समेत अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन में मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कांबोज, कमल पंवार, योगेश त्यागी, मोहम्मद जाकिर, अफसर अली, खुशनूद आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
एसडीएम ने आश्वासन दिया
जानसठ। गांव ढ़ासरी के किसान अली हसन ने एसबीआई के एक कर्मचारी पर ऋण माफ कराने के एवज में उससे सात हजार रुपये की सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम पीड़ित को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।