फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम जानसठ ने गंगा खादर क्षेत्र का दौरा किया

एसडीएम जानसठ ने गंगा खादर क्षेत्र का दौरा किया

Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम जानसठ ने गंगा खादर क्षेत्र का दौरा किया
एसडीएम गंगा खादर क्षेत्र का दौरा किया
विज्ञापन

मोरना। एसडीएम जानसठ ने गंगा खादर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने जलमग्न क्षेत्रों के ग्रामीणों से बातचीत कर उनसे सुझाव मांगे। एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याओं पर विचार कर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

हस्तिनापुर वन्य अभ्यारण्य क्षेत्र के गंगा किनारे आबाद गांव बिहारगढ, शुक्रताल, मजलिसपुर तौफीर, खैरनगर, सिताबपुरी, महाराजनगर आदि गांवों में निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जल भराव को लेकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रताल स्थित सच्चे धाम से लेकर ग्राम मीरवाला के क्षेत्र तक सात किलोमीटर की दूरी में गंगा किनारे बांध का निर्माण किया जाए। शुक्रताल से आगे बंद पडे़ नाले को खोला जाए. जिससे पानी गांव की ओर न आ सके। ग्राम मजलिसपुर तौफीर के ग्रामीणों ने कहा कि मोरना-लक्सर मार्ग पर बड़ी पुलियों का निर्माण किया जाना जरूरी है, जिससे फसलों में पानी का ठहराव न हो सके। बिहारगढ ग्राम प्रधान बुद्धराम ने क्षेत्र को हस्तिनापुर सुरक्षित अभ्यारण्य क्षेत्र से हटाकर पुन: साधारण क्षेत्र घोषित किया जाए, जिससे ग्रामीण गंगा की डेल्टा भूमि पर कृषि उत्पादन को बढ़ाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बना सके। शुक्रताल खादर क्षेत्र को सरकार ने हस्तिनापुर वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के सुरक्षित जोन में लिया हुआ है, जिसके चलते वन विभाग ने अपनी हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को ग्रामीणों से मुक्त कराया है, जिसमें कुछ किसान भूमि विहीन तक हो गए हैं। उपजिलाधिकारी जानसठ ने समस्याओं को सुनकर उन पर विचार कर निदान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed