{"_id":"596bba264f1c1baf4c8b489d","slug":"151500232230-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाईनीज राखियों का बहिष्कार करें बहनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाईनीज राखियों का बहिष्कार करें बहनें
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित होकर बाहरी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। उन्होंने रक्षा बंधन के पर्व पर बहनों से चाइनीज राखियों का बहिष्कार करने की अपील की है।
दूधली गांव के देवी मंदिर में आयोजित गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कृष्ण कुमार ने कहा कि संघ में भगवा ध्वज को गुरु माना है। वर्तमान में देश बाहरी विपत्तियों से घिरा है। हिंदू समाज संगठित होकर राष्ट्रविरोधी ताकतों का डटकर विरोध करें। आरएसएस राष्ट्रवादी सोच से हमेशा कार्य करता रहा है। उन्होंने आह्वान किया कि बहनें चाइनीज राखियों का बहिष्कार करें। संघ नेता उदय सिंह ने कहा कि अगले साल 25 फरवरी को मेरठ में राष्ट्रोदय शिविर का आयोजन होगा। मेरठ प्रांत के ढाई लाख पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवक इकट्ठा होंगे। सभी शाखाओं से एक प्रतिशत हिंदू स्वयंसेवकों का गणवेश बनवाने की अपील की। मदन मुंशी की अध्यक्षता और खंड कार्यवाह सोहनवीर के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला मंत्री रामभूल सिंह, जयवीर सिंह, मेघराज सिंह, कुलदीप सिंह, अजित सिंह, मास्टर अनिल मौजदू रहे।