{"_id":"596bba084f1c1b0e5e8b4715","slug":"151500232200-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलबे में दबने से महिला व बेटियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलबे में दबने से महिला व बेटियां घायल
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। मकान की कच्ची छत गिर जाने से उसके मलबे में दबने से महिला व उसकी दो पुत्रियां घायल हो गईं। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया है।
गांव ककरौली निवासी मोहम्मद इकबाल उर्फ सिराजी पुत्र अमीर अहमद ने बताया कि गांव में उसका मकान जर्जर हालत में है। बारिश के चलते उसके मकान की छत और जर्जर हो गई। उसके परिवार ने मोहल्ले के दूसरे मकान में आसरा ले लिया। उसका सामान घर में रखा हुआ है। रविवार को सुबह करीब छह बजे उसकी पत्नी रिहाना बेगम, 13 वर्षीय पुत्री आयशा, 8 वर्षीय अनीसा सामान लेने के लिए अपने मकान में पहुंची। सामान निकालते समय अचानक मकान का छत भराभरा कर नीचे गिर गया। छत के मलबे में दबने से उसकी पत्नी व दोनों बेटियां घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने महिला व उसकी बेटियों को मलबे से बाहर निकालकर घायलावस्था में चिकित्सक के यहां उपचार कराया। घायलों की मदद करने वालों में फारूख, सद्दाम, नूरहसन, इसराइल, अमीर अहमद, गय्यूरा, शाहनजर, नईम, शब्बीरी, रेशमा आदि ने प्रशासन से गरीब परिवार की आर्थिक सहायता करने की गुहार लगाई है।