{"_id":"58dd65184f1c1b650863e426","slug":"1500-left-high-school-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचल दस्तों ने केंद्रों पर छापे मारे, हाईस्कूल की परीक्षा में 1500 रहे नदारद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचल दस्तों ने केंद्रों पर छापे मारे, हाईस्कूल की परीक्षा में 1500 रहे नदारद
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 31 Mar 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज से परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में छात्र-छात्राओं के अनुपस्थित रहने का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को भी हाईस्कूल वर्ग में करीब 1500 से अधिक ने परीक्षा नहीं दी। सचल दस्तों ने भी केंद्रों पर छापेमारी की, लेकिन सचल दस्ते पूर्ण रूप से सक्रिय नहीं है। कक्ष निरीक्षकों के कंधों पर परीक्षा संचालित हो रही है।
हाईस्कूल की परीक्षाएं आधी से अधिक बीत चुकी हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं संपन्न होंगी। जनपद में 85 सेंटरों पर परीक्षा चल रही है। केंद्रों पर निरीक्षण के लिए तीन सचल दस्तों का गठन किया गया है, जो केंद्रों पर निगरानी कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सचल दस्तों की सक्रियता कम है।
सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी कम की दिलचस्पी रखी हुई है। बुधवार शाम को जनपद में इंटरमीडिएट में अनिमोश तत्व के पेपर में 2615 पंजीकृत रहे, 2470 ने पेपर दिया। करीब 147 ने परीक्षा छोड़ी। इंटर के कृषि में 682 में से 640 ने पेपर दिया। 42 ने परीक्षा छोड़ी। बृहस्पतिवार को हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर में 31308 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 29799 ने परीक्षा दी। करीब 1509 ने पेपर छोड़ दिया।