{"_id":"5e2f2c388ebc3e7d586bb92d","slug":"150-quintals-of-rice-caught-in-dcm-caught-khatauli-news-mrt4659174174","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद के बोरी में डीसीएम में लदा 150 क्विंटल चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद के बोरी में डीसीएम में लदा 150 क्विंटल चावल पकड़ा
विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने चावल से लदी डीसीएम गाड़ी को पकड़ा।
- फोटो : KHATAULI
खाद के बोरी में डीसीएम में लदा 150 क्विंटल चावल पकड़ा
रतनपुरी। पुलिस ने डीसीएम में लदा करीब 150 क्विंटल चावल बरामद किया है। कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों ने डीसीएम चालक से समन शुल्क के रूप में 86,652 रुपये वसूल किए।
शनिवार रात पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस ने चेकिंग के लिए डीसीएम को रोका, तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे वहीं धर दबोचा। पुलिस ने तिरपाल हटाकर देखा, तो डीसीएम में खाद के कट्टों में चावल लदा मिला। चावल के मालिक के विषय में चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस डीसीएम को थाने ले आई। पुलिस ने इस संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के मंडी निरीक्षक रिजवान रिजवी, मंडी सचिव सुमन भारती एवं पूर्ति निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, पूर्ति लिपिक रोहित ठाकुर व सचिन कुमार आदि ने थाने पहुंच कर डीसीएम में लदे चावल की जांच पड़ताल की। इसके बाद मंडी समिति के अधिकारियों ने डीसीएम चालक से कुल 86, 625 रुपये समन शुल्क के रूप में वसूले। मंडी निरीक्षक रिजवान रिजवी ने बताया कि उक्त ट्रक डीसीएम में खाद के कट्टों में करीब 150 क्विंटल चावल भरा था। चालक कुलविंदर पुत्र बिरसा सिंह निवासी अजीजपुर थाना झिंझाना शामली डीसीएम में भरकर दौराला से शामली लेकर जा रहा था। उक्त डीसीएम में मंडी समिति के शुल्क की चोरी करते हुए चावल को शामली भेजा जा रहा था, जिसे स्थानीय पुलिस ने पकड़ लिया।