फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 wards of District Panchayat reserved for women

जिला पंचायत के 15 वार्डो पर लड़ सकेगी केवल महिलाएं

Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 wards of District Panchayat reserved for women
जिला पंचायत के 15 वार्डों में लड़ सकेंगी केवल महिलाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के 43 वार्डों में से 15 वार्ड यहां आधी आबादी (महिलाओं) के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें तीन एससी महिला, चार ओबीसी महिला और आठ महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिला पंचायत में सात वार्ड एससी और 11 वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। जिला पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण जारी होते ही राजनैतिक माहौल गर्मा गया है। सभी वार्डों में जिला पंचायत के प्रत्याशियों के बीच घमासान मचेगा।
डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मंगलवार देर रात जिला पंचायत के वार्डों की आरक्षण सूची जारी कर दी है। जिले के वार्ड 34, 35 और 42 को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वार्ड 16, 36, 38 और 39 को एससी के लिए आरक्षित किया है। इसी तरह वार्ड दो, चार, 12 और 41 को पिछड़ी महिला के लिए और वार्ड छह, सात, 21, 28, 31, 33, 40 को पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जिला पंचायत के आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें वार्ड एक, आठ, 15, 20, 22, 23, 25, 26 शामिल हैं। इसके अलावा 17 वार्ड अनारक्षित रहेंगे। इनमें वार्ड तीन, पांच, नौ, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 19, 24, 27, 29, 30, 32, 37, 43 शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के आरक्षण पर नजर डाले तो जिला पंचायत का वार्ड दो और वार्ड चार, वार्ड 33 अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित था। वार्ड सात, वार्ड 12, वार्ड 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। इसी तरह पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए वार्ड 23, वार्ड 37, वार्ड 38 आरक्षित था। पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 16, 17, 18, 20, 26 और 34 आरक्षित था। इसी तरह महिला के लिए वार्ड पांच, छह, 27, 29, 30,31,43 आरक्षित रहा। बाकी वार्ड अनारक्षित रहे थे। इस बार आरक्षण में पूरी तरह बदलाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed