फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 vehicles collided at two places on the highway in dense fog, one injured

Muzaffarnagar News: घने कोहरे में हाईवे पर दो जगह भिड़ गए 15 वाहन, एक घायल

Fri, 12 Dec 2025 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
15 vehicles collided at two places on the highway in dense fog, one injured
मुजफ्फरनगर। मौसम में पहली बार छाए घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई और सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चले। दिल्ली-दून हाईवे पर खतौली में कोहरे के चलते आठ वाहन भिड़ गए। हादसे में एक वाहन सवार घायल हो गया। वहीं पानीपत-खटीमा हाईवे पर जानसठ रोड पर शेरनगर के पास स्कूली बस सहित सात वाहन टकरा गए। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि वाहन सवारों को हल्की चोटें लगी। हादसे के दौरान हाईवे पर जाम लग गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह को कोहरे की चादर छाई रही। खतौली में दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर घने कोहरे के कारण मुजफ्फरनगर से मेरठ की ओर जा रहे वाहन भैंसी कट ओवरब्रिज से उतरते समय चार कार और चार ट्रक-कैंटर आपस में भिड़ गए। हादसे में जिला फिरोजाबाद निवासी ट्रक चालक रणवीर घायल हो गया, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। इस दौरान हाईवे का यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
विज्ञापन

वहीं पानीपत-खटीमा हाईवे पर सुबह लाइन लगाकर एक दूसरे के पीछे चल रहे जीडी गोयनका स्कूल की खाली बस और पांच कार सहित सात वाहन आगे पीछे टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गए। क्षतिग्रस्त वाहनों में सवार लोग वाहनों से नीचे उतर आए और राहगीरों की भीड़ लगने से हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पाकर नई मंडी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि डीसीएम के चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसके पीछे चल रहे सभी वाहन आपस में टकरा गए थे। किसी भी व्यक्ति को ज्यादा चोट नहीं आई। मार्ग पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर जाम को खुलवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed