फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 school vehicles inspected

संशोधित खबर--स्कूली 15 वाहनों की जांच, 1 गाड़ी मिली अनफिट

Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
15 school vehicles inspected
पुलिस लाइन मैदान में फीटनेस के लिए पहुची स्कूल बसें। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। एक सप्ताह पहले दो स्कूली वाहनों में टक्कर होने पर दो सगे भाई-बहन की मौत व पांच बच्चों के घायल होने के बाद स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल के लिए पुलिस व परिवहन विभाग जागा हैं। शनिवार को जांच पड़ताल के दौरान एक गाड़ी की फिटनेस नहीं मिली तो कई गाड़ियों में कैमरे नहीं मिले। अन्य कई कमियां भी पायी गई। गाड़ी चालकों की आंखों का भी चेकअप किया गया।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव ने हादसे के बाद जिले के सभी स्कूली वाहनों की जांच के लिए सीओ सिटी व परिवहन विभाग अधिकारियों की टीम का गठन किया था। शनिवार को पुलिस लाइन में परिवहन विभाग के आरआई अनुराग वर्मा व सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने 15 स्कूली वाहनों की जांच पड़ताल की। एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया, कि हिमालयन पब्लिक स्कूल, भारतीय जन हितकारी पब्लिक स्कूल, सूर्य इंटर नेशनल एकेडमी, सत्यवादी मार्डन जूनियर हाई स्कूल, गुरू राम राय पब्लिक स्कूल, एशिया पब्लिक स्कूलों की गाड़ियों को चेक किया गया। एशिया पब्लिक स्कूल की एक गाड़ी की फिटनेस पूरी नहीं थी। चालक जावेद के पास डीएल नहीं मिला। कई गाड़ियों पर कैमरे व साइड में नंबर भी नहीं लिखे थे। कई अन्य छोटी कमियां पायी गयी। जिनके लिये गाड़ी संचालकों को चेतावनी देकर कमियां दूर करने को कहा गया। एआरटीओ ने बताया, कि जिले के सभी स्कूलों की गाड़ियां चेक की जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed