{"_id":"57d1b7254f1c1be40c317212","slug":"15-of-the-prisoners-on-hunger-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में 15 कैदियों ने की भूख हड़ताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में 15 कैदियों ने की भूख हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा और बरेली सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर की जा रही भूख हड़ताल को देखते हुए जिला कारागार में भी कैदियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को जिला जेल में 15 कैदी भूख हड़ताल पर बैठे। बाद में जेल अधीक्षक के समझाने पर कैदियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी।
जिला कारागार में बृहस्पतिवार दोपहर 15 कैदी भूख हड़ताल पर बैठ गए। कैदियों द्वारा भूख हड़ताल करने की सूचना मिलने पर जेल अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने भूख हड़ताल करने वाले कैदियों के बीच जाकर उनसे मामले की जानकारी ली।
कैदियों का कहना था कि आगरा और बरेली सेंट्रल जेल में कैदी भूख हड़ताल कर रहे हैं। सभी की मांग है कि आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे कैदियों की जल्दी रिहाई की जाए। जेल अधीक्षक के समझाने पर कैदियों ने बाद में अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया की कैदी अपनी मांगों को लिखकर देंगे, तब वह अधिकारियों के माध्यम से उनकी मांगों को शासन तक भिजवा देंगे।