फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 minors and disabled people were found driving e-rickshaws, they were seized and fined

Muzaffarnagar News: 15 ई-रिक्शा दौड़ाते मिले नाबालिग व दिव्यांग, सीज कर लगाया जुर्माना

Thu, 10 Apr 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
15 minors and disabled people were found driving e-rickshaws, they were seized and fined
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ़्फरनगर। परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के अभियान में दिव्यांग व नाबालिग भी ई रिक्शा चलाते मिले। 15 ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया है। साथ ही सभी पर जुर्माना लगाया गया है।
हादसे रोकने के लिए एआरटीओ सुशील मिश्रा व एसपी यातायात अतुल चौबे ने ई-रिक्शा के सत्यापन व ई-रिक्शा के पीछे मालिक का नाम पात व मोबाइल लिखने के बारे में आदेश दिए हुए हैं। कुछ चालकों ने अपनी ई-रिक्शा पर नाम पतें लिखवा लिखे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सड़क पर दौड़ाई जा रही ई-रिक्शा के कागजातों का सत्यापन कर रही है। चेकिंग के दौरान पुलिस को नाबालिग व दिव्यांग युवक भी ई-रिक्शा दौड़ाते मिले। पुलिस ने 15 ई-रिक्शा को सीज किया है। पिछले एक सप्ताह में एआरटीओ व यातायात पुलिस ने सात सौ से अधिक ई रिक्शा का चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चालकों को कागज पूरे करने के लिए चेतावनी भी दे रही है। एसपी यातायात अतुल चौबे ने बताया कि सभी ई-रिक्शा का शत प्रतिशत सत्यापन किया जाएगा। जिस ई रिक्शा के कागजात पूरे होंगे, उसी ई रिक्शा को चालक चला पाएंगे। जो ई रिक्शा पकड़ी जा रही हैं, उस पर दो हजार का जुर्माना लगाया जा रहा है।

एआरटीओ सुशील मिश्रा ने बताया कि सभी ई रिक्शा के कागजात देखे जा रहे हैं। एक दो कागज पूरे नहीं मिलने पर चालक को कागजात पूरे करने के लिए चेतावनी दी जा रही है। नाबालिग व दिव्यांगों कोई रिक्शा नहीं चलाने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed