फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15-member district women's kabaddi team selection

15 सदस्यीय जिला महिला कबड्डी टीम का चयन

Tue, 02 Mar 2021 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
15-member district women's kabaddi team selection
15 सदस्यीय जिला महिला कबड्डी टीम का चयन
विज्ञापन

शाहपुर। गांव सोरम में सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन कर जिला महिला कबड्डी टीम का चयन किया गया। चयनित टीम 12 से 14 मार्च तक होने वाली प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी, जिसका प्रशिक्षण शिविर दो से 11 मार्च तक गांव सोरम में आयोजित किया जाएगा।

क्षेत्र के गांव सोरम में आयोजित जिला स्तरीय ट्रायल प्रतियोगिता में जिलेभर से आईं महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि ट्रायल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन अशोक बालियान ने किया। ट्रायल के बाद चुनी गईं 15 खिलाड़ियों में गांव बिटावदा निवासी अमरेश, शिवानी प्रथम, शिवानी द्वितीय, खुशी प्रथम, खुशी द्वितीय, साक्षी, गांव रसूलपुर जाटान की अंजली, आरती, जेनिश, गांव काकड़ा की अनु, निकेता, गांव बरवाला की वर्षा, गांव सोरम की सोफिया, गांव दुल्हेरा की सोनिया और गांव अलीपुर कलां की ज्योति शामिल हैं। चयनकर्ताओं में नवीन चौधरी, अनिल कुमार, देशपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, सुनील बालियान और शेर सिंह शामिल रहे। प्रदीप देशवाल, विपिन बालियान, संजय, बालिंद्र खलीफा और योगेश आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed