फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 day ultimatum

शराब बंदी के लिए युवाओं की पंचायत, ठेका हटवाने के लिए 15 दिन का अल्टीमेटम      

Sun, 26 Mar 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 26 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
15 day ultimatum
शराब बंदी के लिए हस्ताक्षर करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल में शराब-बंदी के लिए आयोजित पंचायत में युवाओं ने मंदिर के निकट से शराब का ठेका 15 दिन में नहीं हटने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है। कस्बे एवं देहातों में अवैध शराब के अड्डों को हटवाने की मांग को लेकर डीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार राकेश वर्मा को सौंपा गया।       
विज्ञापन


रविवार को कस्बे में मंदिर ठाकुरद्वारा के निकट शराब बंदी कराने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमेें संस्कार चेतना अभियान के संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि मद्यपान व्यक्ति की मनोदशा को असंस्कारित करता है। नशा बढ़ने से सामाजिक मूल्यों का पतन होता है। नई पीढ़ी की अच्छी मनोवृत्तियां ही जीवन को सफल बनाती हैं। अध्यक्षता करते हुए आर्य निर्मात्री सभा के अध्यक्ष आचार्य नरेंद्र आर्य ने कहा कि आबकारी और मद्य निषेध दोनों अलग-अलग विभाग होने के बावजूद लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने दोनों को खत्म करने की मांग की। 
विज्ञापन


अश्वनी आर्य ने कहा कि संसार का सामाजिक और मानसिक विकास करना सबका कर्तव्य है। कार्यक्रम संयोजक अंकित आर्य ने कहा कि यदि जल्द ही अवैध शराब के ठिकाने और महादेव मंदिर के पास से शराब का ठेका 15 दिन में तीन किलोमीटर दूर स्थापित नहीं हुआ, तो वह ठेके के सामने आमरण अनशन करेंगे। युवाओं ने शराब बंदी के पक्ष में हस्ताक्षर अभियान चलाया। डीएम को संबोधित शराब बंदी को लेकर ज्ञापन मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत का संचालन तोषण आर्य ने किया। इस दौरान बालेश्वर आर्य, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, आचार्य दयादेव, जगजीत आर्य, यज्ञपाल सिंह, स्वामी आत्मानंद, अनुज गर्ग, कुशलपाल त्यागी, शैलेंद्र वाल्मीकि, अजय वर्मा, विकास त्यागी एडवोकेट, दीपक त्यागी एडवोकेट, गौरव आर्य, दर्पण कंसल, आकाश आर्य, गुरुदयाल, उज्ज्वल, विनीत, अमन, अर्चित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed