फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15.51 crores to the district from 15th finance

15वें वित्त से जिले को मिले 15.51 करोड़

Sun, 07 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
15.51 crores to the district from 15th finance
15वें वित्त से जिले को मिले 15.51 करोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन के दौरान नगर निकायों में ठिठके हुए विकास कार्यों को अब पंख लगेंगे। 15वां वित्त लागू होने के बाद जिले की दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों को 15.51 करोड़ रुपये का बजट दिया गया है। नगर निकायों में अधूरे पड़े काम अब पूरे हो सकते हैं।

14वां वित्त अब समाप्त हो गया है। 15वें वित्त आयोग के गठन के बाद नगर निकायों को पहला बजट जारी किया गया है। मुजफ्फरनगर एवं खतौली नगर पालिका के अतिरिक्त जिले की भोकरहेड़ी, बुढ़ाना, चरथावल, जानसठ, पुरकाजी, मीरापुर, शाहपुर और सिसौली नगर पंचायतों को धनराशि आवंटित की गई है। कुल 15 करोड़ 51 लाख 91 हजार 844 का बजट जिले के नगर निकायों को मिला है। इससे शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। मुजफ्फरनगर नगर पालिका को सबसे ज्यादा नौ करोड़ 17 लाख 77 हजार 486 रुपये जारी किए गए हैं। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि बजट के आधार पर शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा। अधूरे पड़े और नए विकास कार्यों को कराने का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निकायों को जारी राशि
नगर निकाय बजट
मुजफ्फरनगर 91777486
खतौली 17292712
भोकरहेड़ी 4266690
बुढ़ाना 9486335
चरथावल 5274229
जानसठ 4744305
पुरकाजी 6545594
मीरापुर 7200608
शाहपुर 4773871
सिसौली 3830014
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed