{"_id":"593460a04f1c1bd0168b4599","slug":"149660484415-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका हर घर में देगी दो डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका हर घर में देगी दो डस्टबिन
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका हर घर में देगी दो डस्टबिन
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल के मैदान में सोमवार को सुबह नौ बजे नगर पालिका स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डस्टबिन वितरण करेगी। पालिका का समस्त बोर्ड और समाजसेवी संस्थाओं के जुडे़ लोग कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।
पालिका ईओ अजीत सिंह ने बताया कि शहर में कूडे़ के निस्तारण को लेकर नगर पालिका ने अभियान चलाया है। शहर के सभी लोगों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह अपने घरों में दो प्रकार के डस्टबिन रखे। एक में सूखा कूडा और दूसरे में खाद्य पदार्थ एकत्र करें। इससे कूडे़ का सही निस्तारण हो सकेगा। जिन घरों में डस्टबिन की व्यवस्था नहीं है उनमें पालिका अपनी ओर से उपलब्ध कराएगी। इसकी शुरुआत सोमवार को सुबह नौ बजे से होगी। टाउन हाल के मैदान में शहर की मलिन और दलित बस्तियों से ऐसे लोगों को बुलाया गया है जिनके पास डस्टबिन नहीं है। इन्हें नगर विधायक कपिलदेव अग्रवाल, पालिका बोर्ड के समस्त सभासदों और समाजसेवी संस्थाओं की मौजूदगी में डस्टबिन वितरित किए जायेेंगे। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।