फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुजफ्फरनगर का कबाड़ी आत्महत्या करने को गंगनगर में कूदा

मुजफ्फरनगर का कबाड़ी आत्महत्या करने को गंगनगर में कूदा

Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर का कबाड़ी आत्महत्या करने को गंगनगर में कूदा
कबाड़ी आत्महत्या करने के इरादे से गंगनगर में कूदा
विज्ञापन

खतौली। घरेलू कलह में मुजफ्फरनगर निवासी कबाड़ी बुधवार की रात को आत्महत्या करने के इरादे से गंगनहर में कूद गया। पुलिस और परिजन रात से ही कबाड़ी को गोताखोरों की मदद से गंगनहर में तलाश करने में जुटे हैं। कबाड़ी का अभी तक पता नहीं चल सका है।

मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी के गांधी कॉलोनी निवासी प्रवीण उर्फ छोटू (27) पुत्र मांगेराम कबाड़ी है। उसकी शादी 9 साल पूर्व राधा के साथ हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते कोर्ट मैरिज किया गया था। दंपती के दो बच्चे हैं। पुलिस ने बताया कि कुछ दिनों से पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घरेलू कलह में प्रवीण ने कई बार आत्महत्या करने का पूर्व में प्रयास किया। बुधवार की शाम को दंपती के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रवीण रात में ही घर से अपनी बाइक लेकर पत्नी को आत्महत्या करने को कहकर वहां से निकल गया। प्रवीण द्वारा आत्महत्या करने की धमकी देने को लेकर उसकी पत्नी राधा डर गई। पत्नी भी रात में ही अपने देवर के साथ पहुंची। प्रवीण बुधवार की देर रात को गंगनहर पुल पर पहुंचा। उसने बाइक को पुल पर खड़ी की और गंगनहर में कूद गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने प्रवीण को गंगनहर में कूदते हुए देखा। युवक के गंगनहर में कूदने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रात में ही गोताखोरों को लगाया था। बृहस्पतिवार की सुबह भी पुलिस ने गोताखोरों से प्रवीण को गंगनहर में तलाश कराया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed