फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर

पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर
पूरी रात अंधेरे में डूबा रहा शहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार की रात में आए आंधी-तूफान में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जगह-जगह बिजली के खंभे और तार टूटने से पूरी रात शहर अंधेेरे में डूबा रहा। पूरे शहर में सुबह साढ़े नौ बजे विद्युत व्यवस्था सुचारु हो पाई।

सोमवार की शाम आई तेज आंधी ने जिले में विद्युत व्यवस्था को चौपट कर दिया। आंधी और तूफान में कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए और पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली के तार टूट गए। इसके चलते पूरे जिले की सप्लाई बाधित हो गई। नगरीय क्षेत्र में ही बिजली के 10 खंभे गिरे। शहर के स्वामी कल्याणदेव जिला अस्पताल के बिजलीघर और रुड़की रोड बिजलीघर का खंभा टूटने से मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं हो सकी। विद्युत निगम की टीम पूरी रात बिजली को सुचारु करने में लगी रही, तब कहीं जाकर सुबह सप्लाई शुरू हो सकी। महावीर चौक के फीडर में आंधी के बाद खराबी आ गई और विद्युत आपूर्ति मंगलवार सुबह आठ बजे सुचारु हुई। आंधी ने पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था को ध्वस्त करके रख दिया। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से सबसे अधिक समस्या आई। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता एके आत्रेय ने बताया कि पूरे जिले में विद्युत व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया है। विभाग आंकलन कर रहा है कि आंधी-तूफान से कितना नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed