{"_id":"5cc5e9a1bdec220703529c5a","slug":"141556474273-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की 19 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
जानसठ। कस्बा एवं क्षेत्र के गांव भलेड़ी में विद्युत लाइन व बिजली के ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से दो किसानों की 19 बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
गांव भलेडी निवासी किसान ताराचंद पुत्र दाताराम के खेत में हाईटेंशन विद्युत लाइन पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे चिंगारी निकलने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। खेत में आग लगी देख पड़ोसी किसान ने सूचना दी, हालांकि कि जब तक किसान पहुंचा। किसान के खेत में खड़ी 16 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी, वहीं दूसरी ओर कस्बा निवासी आसिफ पुत्र मांगा के खेत ऊपर से हाईटेंशन की विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन से निकली चिंगारी से लगी आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने हल्का लेखपाल को फसल जलने की जानकार देकर प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।