{"_id":"5cb374cbbdec22147057baf4","slug":"141555264715-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार साल के मासूम की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर की चपेट में आकर चार साल के बच्चे की मौत
शाहपुर। गांव सीमली में घर के बाहर खेल रहे चार साल के बच्चे की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव सीमली निवासी सुनील का चार साल का बेटा आदित्य उर्फ पल्लू रविवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से आते ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित परिजन तत्काल घायल को लेकर बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, आरोपी चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में ले लिया। शव को कब्जे में लेेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पीड़ित पिता ने आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।