{"_id":"5caa48f3bdec22142773c1cf","slug":"141554663667-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्ति का जज्बा पैदा करें युवा पीढ़ी: डॉ धीरज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्ति का जज्बा पैदा करें युवा पीढ़ी: डॉ धीरज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्ति का जज्बा पैदा करें युवा पीढ़ी: डॉ धीरज
तितावी। वैदिक आश्रम अलीपुर कलां के दो दिवसीय वार्षिकोत्सव के समापन पर समाज सुधार के लिए युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता डॉ. धीरज कुमार आर्य ने कहा कि ऋषि दयानंद की स्वराज की प्रेरणा से मुल्क को आजादी मिली थी। आतंक, नक्सलवाद, उग्रवाद से भारत की रक्षा को युवा देशभक्ति का जज्बा पैदा करें।
लालूखेड़ी क्षेत्र के अलीपुर कलां गांव स्थित वैदिक आश्रम में आयोजित वार्षिकोत्सव में डॉ. धीरज कुमार आर्य ने कहा कि महर्षि दयानंद की प्रेरणा से आजादी आंदोलन में लाखों युवाओं ने स्वाधीनता की मशाल जलाई थी। विघटनकारी ताकते, पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ युवा शक्ति एकजुट हो। महापुरुषों, शहीदों के त्याग, बलिदान को सदैव याद रखे। वैदिक संस्कृति विश्व की मार्गदर्शक है। अतिथि सहारनपुर से आये जबर सिंह ने कहा कि देश की उन्नति को कथनी करनी का फर्क मिटाएं। शुकतीर्थ के स्वामी सत्यवेश ने प्रेरक गीतों के माध्यम से सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन का संदेश दिया। महात्मा आर्य मुनि ने कहा कि भारत के प्राचीन इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से राष्ट्र की युवा पीढ़ी को अवगत कराएं। आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि जीवन में आचरण की श्रेष्ठता के बिना कल्याण नहीं होगा। परिवारों में यज्ञ करने और नशा, मांसाहार छोड़ने का संकल्प भी दिलाया। भजनोपदेशक ललिता आर्या ने भजन सुनाए। विजयपाल सिंह फौजी की पुस्तक का विमोचन किया गया। आचार्य राजकुमार ने पौधे भेंट किए। इंजीनियर रणवीर सिंह आर्य, डॉ. महेंद्र सिंह शास्त्री, इंद्रपाल सिंह आर्य ने विचार रखे। यज्ञमान देवानंद आर्य रहे। भूपति आर्य, सत्यपाल आर्य बड़ौत, भूपाल सिंह आर्य, सीता आर्य, रमेश चंद आर्य, आरपी शर्मा, आनंद पाल सिंह, मंगत सिंह, इंजीनियर कर्ण सिंह आर्य, मोहित आर्य, राजवीर सिंह आर्य, डॉ. नरेश आर्य, संसार सिंह आर्य, रविंद्र सिंह, जय प्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे। संचालन वानप्रस्थी सत्यमुनि एवं ओमवीर सिंह आर्य ने किया।