फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदेश कबड्डी टीम में गोयला के छात्र का चयन

प्रदेश कबड्डी टीम में गोयला के छात्र का चयन

Sat, 16 Feb 2019 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश कबड्डी टीम में गोयला के छात्र का चयन
शाहपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी कबड्डी अंडर-14 टीम के लिए शुक्रवार को प्रदेश की कबड्डी टीम में चौधरी चरणसिंह इंटर कॉलेज गोयला के छात्र सोरम निवासी वीशू चौधरी का चयन किया गया है। जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 22 से 24 फरवरी तक बिहार की राजधानी पटना में अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए गाजियाबाद में प्रदेश स्तरीय टीम का चयन किया गया, जिसमें वीशू चौधरी को भी दमदार प्रदर्शन के चलते टीम में चुना गया है। वीशू चौधरी चरणसिंह इंटर कॉलेज गोयला में कक्षा-नौ का छात्र है। वह आगामी 20 फरवरी को शैक्षिक प्रमाणपत्रों व आधार कार्ड के साथ जनपद अयोध्या में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed