{"_id":"5c65b5c4bdec220c0c32207d","slug":"141550169540-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकाश में छाए रहे बादल, दिन भर बूंदा-बांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकाश में छाए रहे बादल, दिन भर बूंदा-बांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिमझिम बारिश से गलन बढ़ी
मुजफ्फरनगर। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ़ गई। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर कीचड़ की स्थिति बन गई, इससे आम आदमी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही आकाश में घने काले बादल छाए रहे। सुबह जब लोग उठे तो बारिश की फुहार पड़ रही थी। शहर में दिन में भर बूंदाबांदी और फुहार सी पड़ती रही। शाम के समय कुछ देर के लिए जमकर बारिश जरूर हुई। बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी है। मुख्यमार्गों से लेकर गलियों तक में सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ नजर आया। आम आदमी को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश से मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ गई है। दिन में मौसम खराब रहने के कारण बाजार और यातायात भी प्रभावित रहे।
गेहूं की फसल के लिए लाभकारी
मुजफ्फरनगर। बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया जा रहा है। इस मौसम में बारिश गेहूं की फसल के लिए सबसे महत्वपूर्ण होती है। उप निदेशक कृषि नरेंद्र सिंह का कहना है कि यह बारिश गेहूं के लिए अति उत्तम है।