फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अध्यापक की मौत पर स्कूल में शोकसभा

अध्यापक की मौत पर स्कूल में शोकसभा

Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
अध्यापक की मौत पर स्कूल में शोकसभा
अध्यापक की मौत पर स्कूल में शोकसभा
विज्ञापन

भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रू के प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में कार्यरत अध्यापक विशाल आर्य व उनके साले शेखर की सोमवार रात हरिद्वार में हुए हादसे में मौत के बाद स्कूल में शोकसभा की गई। शिक्षकों के साथ ही अधिकारियों ने भी ईश्वर से पीड़ित परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
शहर की पुरुषार्थी कॉलोनी निवासी सहदेव सिंह आर्य के बेटे विशाल आर्य गांव बेहड़ा-थ्रू स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर-एक में अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। सोमवार शाम विशाल आर्य और उनके साले शेखर की हरिद्वार में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अध्यापक की असमय मौत से विकास खंड क्षेत्र के शिक्षा विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को भोपा बीआरसी पर शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें विशाल आर्य व शेखर के साथ ही सेवानिवृत्त एबीएसए सुरेंद्र सिंह राठी के पुत्र संदीप राठी उर्फ दीपू के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। एबीएसए जितेंद्र कुमार यादव, एबीआरसी प्रदीप वर्मा, आजादवीर, ऋषिराज, सचिन पाल, अंजू, पूनम, मीनाक्षी व सावित्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विशाल की लगी हुई थी परीक्षा ड्यूटी
भोपा। अध्यापक विशाल आर्य की मंगलवार को मोरना के इंटर कॉलेज में पहली पारी में परीक्षा ड्यूटी लगी हुई थी। सुबह विशाल के ड्यूटी नहीं पहुंचने पर कॉलेज प्रधानाचार्य द्वारा जब बीआसी भोपा पर संपर्क किया गया तो उन्हें हादसे का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजलहेड़ा का सौरभ था हादसे में मरा युवक
छपार। थाना क्षेत्र के बरला-बसेड़ा मार्ग पर मंगलवार देर रात कार की गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जिनमें से एक की शनाख्त भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी कपिल के रूप में हुई थी। वहीं, दूसरे शव की शनाख्त देर रात गांव तेजलहेड़ा निवासी सौरभ (25) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई, जो कपिल का साला था। जीजा-साले की असमय मौत से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। कपिल के पिता राजकुमार ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed