{"_id":"5c5dd638bdec2273ad00bf61","slug":"141549653560-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत से मिला इंसाफ:रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत से मिला इंसाफ:रविंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत से मिला इंसाफ: रविंद्र
मुजफ्फरनगर। सचिन और गौरव हत्याकांड में सात मुजरिमों को उम्र कैद की सजा सुनाए जाने पर मलिकपुरा के पीड़ित परिवार ने अदालत के फैसले को सही बताया।
मृत गौरव के पिता और मुकदमे के वादी रविंद्र सिंह ने कहा कि कोर्ट का निर्णय सर्वमान्य है, हमें इंसाफ मिला है। साढ़े पांच साल से न्याय का इंतजार था। उन्होंने कहा कि कवाल की घटना जीते जी नहीं भूला सकेंगे। हत्यारों ने सचिन और गौरव को जिस बेरहमी से मारा, आज भी उस मंजर को याद रुह कांपती है। पूरा परिवार बेटों को खोने के गम में है। अदालत ने जो भी फैसला सुनाया है, सर्वमान्य है। रविंद्र सिंह ने यह भी कहा कि शाहनवाज हत्याकांड में जो मुकदमा उनके खिलाफ लंबित है, उसका भी परिवार सामना करेगा।
सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे
मुजफ्फरनगर। अदालत के बाहर मौजूद कवाल के नसीम उर्फ मक्कू कुरैशी और सलीम कुरैशी ने कहा कि दोहरे हत्याकांड में कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे। 27 अगस्त 2013 को शाहनवाज की भी हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा है, हमें भी न्याय मिले। आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। सलीम ने दोहराया कि सचिन और गौरव को वारदात के दिन भीड़ ने मारा था। घटना के समय दोनों बेटे जहांगीर और नदीम कवाल से बाहर थे, मगर उन्हें आरोपी बना दिया। मुजम्मिल और मुजस्सिम के पिता नसीम ने कहा कि सही इंसाफ के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे।