फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   स्कूलों में शहीद दिवस पर बापू को याद किया

स्कूलों में शहीद दिवस पर बापू को याद किया

Thu, 31 Jan 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में शहीद दिवस पर बापू को याद किया
स्कूलों में शहीद दिवस पर बापू को याद किया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भावपूर्ण स्मरण किया गया। स्कूलों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि उन्होंने किस तरह अंग्रेजों को भारत से भागने को मजबूर कर दिया।

दिल्ली पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई एवं उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। छात्रों को बताया गया कि नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उन्हीं की याद में 30 जनवरी को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके आदर्शों एवं गुणों के बारे में बताया गया। गीत मंडली द्वारा गांधी के चरित्र का बखान करते हुए दे दी हमें आजादी बिना खडग बिना ढाल गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद रघु पति राघव राजा राम गीत प्रस्तुत किया गया। प्रधानाचार्या अनीता दत्ता ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में सुखी और सफल जीवन के सूत्र छिपे हैं। आइडियल किड्स प्रीपेटरी स्कूल में राष्ट्रपिता को स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने बापू के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए। बापू की प्रिय धुन गाकर सुनाई गई। तीन बंदर बनकर बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो को संदेश दिया गया। निदेशक पीके जैन ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। इंचार्ज नीता अग्रवाल ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed