फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नागरिकों को सिखाया हठयोग

नागरिकों को सिखाया हठयोग

Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
नागरिकों को सिखाया हठयोग
नागरिकों को सिखाया हठयोग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आध्यात्मिक, योग, ध्यान संस्था आर्ट ऑफ लिविंग ने सत्संग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की यूपी योग कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा ने हठयोग सिखाया। बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोगों ने भाग लिया।

द्वारिकापुरी के प्रताप एंकलेव में महिलाओं और पुरुषों को हठयोग सिखाया गया। तनाव मुक्त जीवन के बारे में बताया और साथ ही योगाभ्यास के माध्यम से हठयोग में डूबकर जीवन के अनोखे आनंद ढूंढने की कला सिखाई। आर्ट ऑफ लिविंग की वरिष्ठ टीचर वीणा गोयल के आवास पर योग कोआर्डिनेटर सोनिया लूथरा ने महिलाओं और पुरुषों को योग हठयोग की कला सिखाई। उन्होंने नागरिकों को बताया कि हठयोग अपने आप में मनुष्य के जीवन को एक सकारात्मक सोच देता है और योग व ध्यान के माध्यम से शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ाता है। शरीर में लचीलापन आता है हम वजन को नियंत्रित कर सकते हैं और पूरे शरीर में जो नकारात्मक चीजें हैं उनको हम इस हठ योग के माध्यम से बाहर निकाल सकते हैं। इस दौरान आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिका वीणा गोयल, सीमा शर्मा आदि ने हठ योग पर अपने अनुभव सभी को बताए। कमल गोयल, विजय शर्मा ,किरण डाबर, गीता बंसल, उषा रानी, प्रियंका नारंग, प्रतिभा गुप्ता, लोकेश, स्नेहा बख्शी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed