फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मोदी के भय से साथ आए माया-अखिलेश: खन्ना

मोदी के भय से साथ आए माया-अखिलेश: खन्ना

Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
मोदी के भय से साथ आए माया-अखिलेश: खन्ना
मोदी के भय से साथ आए माया-अखिलेश: खन्ना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि मोदी के भय से अखिलेश और मायावती एक साथ आए हैं। दोनों के साथ लड़ने का फार्मूला प्रदेश की जनता फेल कर देगी। लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में ये गठबंधन उड़ जाएगा। प्रदेश में 51 में हम और 49 प्रतिशत में सभी दल लड़ाई में रहेंगे।

शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल के आवास पर पत्रकारों से वार्ता में मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि गठबंधन में शामिल सपा और बसपा की विचारधारा अलग-अलग है। अपनी सरकारों में इन दोनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का उत्पीड़न किया। दोनों के बीच नफरत है। बसपा सुप्रीमो को गेस्ट हाउस कांड नहीं भूलना चाहिए, जब हम लोगों ने उनके सम्मान की रक्षा की। उन्होंने कहा कि राजनीति में कभी दो और दो चार नहीं होते। वर्ष 2007 में जिस बसपा को एकतरफा बहुमत मिला, 2012 में वह 100 सीटों के आसपास रह गई। 2012 में जिस सपा को पूर्ण बहुमत मिला, 2017 में वह 47 सीटों पर रह गई। दोनों दलों के वोट जोड़कर जो फार्मूला दिखाया जा रहा है, यह स्थायी नहीं है। वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 73 सीटें जीती, जबकि प्रदेश में सपा की सरकार थी। खन्ना ने कहा कि प्रदेश और देश की जनता एक मजबूत प्रधानमंत्री चाहती है, मजबूर नहीं। गठबंधन का कोई विजन नहीं है और न ही पीएम का कोई चेहरा। जनता लोकसभा चुनाव में इस गठबंधन के मंसूबों को फेल कर देगी। मोदी लहर में यह गठबंधन उड़ जाएगा। गठबंधन पर उन्होंने एक शेर भी कहा- न खंजर उठेगा न शमशीर इनसे, ये बाजू मेरे आजमाए हुए हैं। गठबंधन की कोई उम्र और स्थायित्व नहीं है। मंत्री ने कहा कि उनके विभाग ने प्रदेश में पीएम आवास योजना में आठ लाख 33 हजार आवास स्वीकृत किए हैं। सवा आठ लाख शौचालय नगरीय क्षेत्रों में बनाए गए हैं। स्वच्छता को लेकर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया है। विधायक कपिलदेव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी, आयुष बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुभाषचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed