फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम ने अंत्योदय व बीपीएल कार्ड वितरित किए

एसडीएम ने अंत्योदय व बीपीएल कार्ड वितरित किए

Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने अंत्योदय व बीपीएल कार्ड वितरित किए
एसडीएम ने अंत्योदय व बीपीएल कार्ड वितरित किए
विज्ञापन

जानसठ। ब्लाक कार्यालय पर एसडीएम विजय कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कस्बावासियों को अंत्योदय तथा बीपीएल के राशन कार्ड वितरित किए।
मंगलवार को ब्लाक कार्यालय पर आयोजित महिला बाल विकास परियोजना उत्तर प्रदेश और पूर्ति विभाग द्वारा अटलबिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीएम ने कस्बे के लोगों को अंत्योदय व बीपीएल के राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने सरकार द्वारा गरीब लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में बाबू मनोज कुमार, नीना त्यागी, बबीता प्रजापति, आशु गोयल, लोकेश वर्मा, ईश्वर कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर के सरवट निवासी शहजाद पुत्र अतीक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी साली नुसरत पुत्री सत्तार निवासी हुसैनिया कालोनी थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर 24 दिसंबर को अपने भाई सरताज के यहां गांव संधावली गई थी। शाम के समय जब वह वापस आ रही थी, तो साबिर तथा उसके पुत्र शाहनवाज निवासी जानसठ ने अपने दो रिश्तेदारों फारुख और आसिफ निवासीगण मल्हुपुरा, मुजफ्फरनगर के साथ मिलकर नुसरत पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed