{"_id":"5c018ea5bdec2241ad18b025","slug":"141543605925-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृति व सभ्यता महिलाओं के कारण जिंदा है- डॉ. प्रियम्वदा तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृति व सभ्यता महिलाओं के कारण जिंदा है- डॉ. प्रियम्वदा तोमर
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शिक्षा के हथियार से होगी जंग में जीत’
बुुढ़ाना। सुशिक्षित, सुरक्षित नारी सभ्य समाज, एक संकल्प अभियान कार्यक्रम में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्या डॉ. प्रियम्वदा तोमर ने कहां कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता महिलाओं के कारण जिंदा है। महिलाऐं सब कुछ बर्दाश्त कर अपना धर्म निभाती है। उन्होंने कहां कि शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके दम पर दुनिया की सभी जंग जीती जा सकती है। उन्होंने बेटियों व महिलाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
नारी स्वाभिमान समिति बुढ़ाना के तत्वाधान में कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में सुुशिक्षित, सुरक्षित नारी, सभ्य समाज, एक संकल्प अभियान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलती हुई डॉ. प्रियम्वदा तोमर ने कहां कि नारी पहले से ही सभी युगों में अपने देश की संस्कृति व सभ्यता को जिंदा रखती चली आ रही है। अपने ऊपर अनेकों कष्ट झेलकर भी वह अपना धर्म निभाती है। उन्होंने कहां कि हमें अपने बेटियों को उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। उच्च शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिसके दम पर दुनिया की सभी जंग जीती जा सकती है। उन्होंने भ्रूण हत्या को अपराध बताया। उन्होंने कहां कि हमे बेटे ओर बेटी को समान समझना चाहिए। जिंदगी तो अपने दम पर ही जी जाती है। दूसरों के कंधों पर तो जनाजे उठते है। घर, बच्चे, पति, परिवार, समाज, सभ्यता व संस्कृति के धर्म को नारी ही निभाती है। वुमन पावर हैल्प लाईन की एसोसिएट बीना शर्मा ने कहां कि हमारे समाज मे आज भी तीन वर्ष की बेटी व 80 वर्ष की माता के साथ दरिंदगी होती है। बडे़ शर्म की बात है हमारा समाज, सभ्य समाज नहीं रहा। शामली से आई बीना अग्रवाल ने कहां कि हमें समितियां बनाकर सभ्यता, संस्कृति व अधिकारों के प्रति महिलाओं को जागरूक करना चाहिए। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. रुचि गुप्ता ने मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में डॉ. अरुणा, ऊषा रानी और संतोष ने भी विचार व्यक्त किए।