फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनपद में ई- चालान सेवा का शुभारंभ

जनपद में ई- चालान सेवा का शुभारंभ

Thu, 13 Sep 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
जनपद में ई- चालान सेवा का शुभारंभ
जनपद में ई- चालान सेवा का शुभारंभ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में बुधवार को हुए कार्यक्रम में ई-चालान सेवा का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा किया गया। एचडीएफसी बैंक व यातायात पुलिस के संयुक्त संयोजन से ई-चालान सेवा का शुभारंभ किया गया है। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया, एसपी सिटी ओमबीर सिंह और टीएसआई राजेश सिंह मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अधिकारियों ने ई-चालान सेवा के संबंध में जानकारी प्रदान की।

नशीला पदार्थ सुंघाकर ई-रिक्शा, नकदी लूटी
मुजफ्फरनगर। छपार निवासी मोहित पुत्र कंवरपाल ई-रिक्शा चलाता है। विगत दिवस वह कुछ लोगों को छपार से बरला छोड़ने जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान सवारियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बदमाश उसका ई-रिक्शा, नकदी व मोबाइल लूटकर ले गए। सड़क किनारे अचेत पड़े युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी निवासी करीब 42 वर्षीया विवाहिता दो दिन पूर्व घर में ही संदिग्ध हालात में झुलस गई। जिला अस्पताल से महिला को नाजुक हालत के चलते पहले मेरठ और फिर दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे सहित संदिग्ध हालात में लापता हुई विवाहिता
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी ब्रजपाल ने तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्रवधु सविता पत्नी अमित विगत 26 अगस्त को दो वर्षीय पुत्र के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई। सभी संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद दोनों का सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।


दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा निवासी मोहसिना पत्नी वसीम ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि दो दिन पूर्व बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद पड़ौसी कल्लू की पत्नी मोबीना ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। बाद में मामले में समझौता हो गया था। आरोप है कि अब कल्लू व उसके परिजन वसीम को दुष्कर्म के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने एसपी सिटी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed