फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   र-पार की लड़ाई लडने को तैयार रहें किसान

र-पार की लड़ाई लडने को तैयार रहें किसान

Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
र-पार की लड़ाई लडने को तैयार रहें किसान
किसान आरपार की लड़ाई को तैयार
विज्ञापन

चरथावल। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान क्रांति पद यात्रा केंद्र और प्रदेश सरकार की कलई खोलेगी। सूबे के कई जिलों के किसान सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार रहें। उन्होंने कहा कि किसानों की अनदेखी का खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

शनिवार को ब्लॉक परिसर में भाकियू की पंचायत में किसान नेता ने कहा कि सरकार द्वारा 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी, एनजीटी द्वारा पत्ती फूंकने पर पाबंदी जैसे प्रतिबंध से किसान बेचैन है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने से कतरा रही है। कहा कि किसानों की अनदेखी से सरकारें बेपरवाह बनी है। किसानों को बिना संघर्ष के कुछ हासिल नहीं होने वाला है। उन्होंने नई पीढ़ी से बहुराष्ट्रीय कंपनियों के शीतल पेय एवं अन्य वस्तुओं से परहेज रखने को कहा है। ब्लॉक अध्यक्ष विकास शर्मा ने कहा कि 23 सितंबर को ऐतिहासिक किसान क्रांति यात्रा में क्षेत्र से 25 ट्रैक्टर ट्रालियों से किसान रवाना होंगे और 50 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग किया जाएगा। मुथरा ग्राम प्रधान सुरेश पाल को ब्लॉक महासचिव और रोहिताश सिंह हैबतपुर को ग्राम अध्यक्ष बनाया गया है। पंचायत में झारखंड की युवती की रोनी हरजीपुर के युवक से आपसी सहमति से शादी की रस्म कराई गई। हाजी इकबाल की अध्यक्षता और राजेंद्र भगत के संचालन में नगर अध्यक्ष अभिषेक बंसल, कुलदीप त्यागी न्यामू, सरफराज त्यागी, विजेंद्र त्यागी, विनेश त्यागी, पूर्व चेयरमैन पति इस्लामुदीन, शंभू, सलीम त्यागी, शीलू त्यागी, दीपक त्यागी, ब्रजपाल राणा, नंद किशोर शर्मा, मोईन प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed