{"_id":"5b941897867a557f6a2a2de9","slug":"141536432279-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा से बच्ची को टक्कर लगने पर बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा से बच्ची को टक्कर लगने पर बखेड़ा
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ई-रिक्शा से बच्ची को टक्कर लगने पर बखेड़ा
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कच्ची सड़क पर शनिवार रात एक ई-रिक्शा से सड़क पार कर रही बच्ची को टक्कर लग गई। टक्कर लगने से बच्ची घायल हो गई, जिसकी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ई-रिक्शा चालक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। बच्ची के परिजन आरोपी के खिलाफ तहरीर देने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग मामले में समझौता कराने के लिए भी प्रयासरत थे।
चोरी के आरोपी को रिमांड पर लेकर जेवरात बरामद
पुरकाजी। श्यामपुरा मजरा निवासी इकराम के यहां विगत 14 मार्च को चोरी की घटना हुई थी। मामले में शहर के किदवईनगर निवासी इरफान उर्फ पहलवान पुत्र हबीब का नाम सामने आया था, जिसे शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शनिवार को थाना पुलिस ने आरोपी इरफान का सात घंटे का रिमांड लेकर उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखे गए इकराम के घर से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।