{"_id":"5b80583442c792465e1e9144","slug":"141535137844-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोड़ा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोड़ा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव आज होगा
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। गांव टोड़ा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव शनिवार को होगा। पोलिंग पार्टियां गांव में पहुंच गई। इंस्पेक्टर रतनपुरी पंकज लवानिया ने बताया कि शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए पोलिंग बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। उपचुनाव के लिए प्राथमिक विद्यालय न. एक में तीन और प्राथमिक विद्यालय नं. दो में चार बूथ बनाए गए हैं। शुक्रवार की शाम को दोनों मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी है। ग्राम प्रधान पद के लिए कुल चार प्रत्याशी गुलफशा पत्नी नसीम, हसीना पत्नी मंसूबा, साहिला पत्नी समून और समून पुत्र नसीम मैदान में हैं। सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव और इंस्पेक्टर रतनपुरी पंकज लवानिया ने टोड़ा गांव में जाकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और गांव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जन्माष्टमी पर रथयात्रा निकलेगी
मोरना। शुक्रताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रथम बार श्री शुकतीर्थ गौडिय मठ के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी शुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। गौडिय मठ के संचालक स्वामी भक्ति भूषण जी महाराज ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर रथयात्रा निकलेगी
मोरना। शुक्रताल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रथम बार श्री शुकतीर्थ गौडिय मठ के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ, बलदेव और देवी शुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाएगा। गौडिय मठ के संचालक स्वामी भक्ति भूषण जी महाराज ने बताया कि तीन सितंबर को सुबह नौ बजे से रथयात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन