{"_id":"5b60b1e64f1c1b8f568b77b0","slug":"141533063654-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का अपहरण, केस दर्ज
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती का अपहरण, केस दर्ज
भोपा। क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला ने थाना पहुंचकर युवक पर बेटी का अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
थाने आई महिला का आरोप है कि 17 जुलाई को वह और उसका पति किसी कार्य से गांव से बाहर गए हुए थे। नई मंड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक उसके घर पर आया और उसकी बेटी को यह कहकर अपनी कार में बैठाकर यह कह कर ले गया कि उसे उसकी मां बुला रही है। महिला का आरोप है कि वह उसकी बेटी का अपहरण कर ले गया। आरोपी के परिजनों द्वारा धमकी भी मिल रही है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम विकास अधिकारी पर तानी बंदूक
भोपा। जांच करने गए ग्राम विकास अधिकारी ने तीन ग्रामीणों पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
ग्राम विकास अधिकारी रविंद्र सिंह ने थाने पर शिकायत करते बताया कि मंगलवार को वह अपने एक अधिकारी के साथ एक जांच के संबंध में गया था। आरोप है कि गांव के ही रहने वाले तीन लोगों ने रास्ता निर्माण को लेकर गाली उसके साथ गालीगलौज व मारपीट की। यह भी आरोप है कि आरोपियों ने उस पर बंदूक तान दी। सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाई है। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी थाने पहुंच गए, जहां दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुछ लोगों ने सचिव के विरुद्ध जांच की शिकायत की है, जिसके चलते सचिव उनसे रंजिश रखता है। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शिक्षक का एटीएम बदल कर डेढ़ लाख रुपये निकाले
भोपा। रिटायर अध्यापक के खाते से एटीएम बदल कर एक लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए है। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। करहेड़ा निवासी सेवानिवृत्त अध्यापक श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह भोपा स्थित बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गया था। उसे एटीएम में एक युवक मिला जिसने धोखे से उसका एटीएम बदल लिया। इस युवक ने उसके खाते से 1 लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच में लगी है।
युवक सड़क हादसे में घायल
भोपा। ससुराल से घर लौट रहा बाइक सवार नहर की वाउंड्रीवाल से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सिखेड़ा निवासी युवक ललित करहेड़ा गांव में अपनी ससुराल आया था। मंगलवार को वह लौट रहा था। जौली के पास सामने से आ रहे वाहन से बचाते समय ललित की बाइक नहर की बाउंड्रीवॉल से जा टकराई, जिससे वह घायल हो गया। पीआरवी सिखेड़ा पुलिस ने उसे भोपा सीएचसी ले गई, जहां उसे बिना प्राथमिक उपचार के ही रेफर कर दिया गया। घायल को एक घंटे बाद सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।