{"_id":"5b26ad924f1c1b2b428b563b","slug":"141529261458-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुर्ननिरीक्षण कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुर्ननिरीक्षण कार्यशाला का आयोजन
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने लोस चुनाव के लिए रणनीति बनाई
बुढ़ाना। बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों व संयोजकों की बैठक में छूटे हुए वोट बढ़वाने के निर्देश दिए गए। बैठक में फर्जी बने वोट कटवाने को भी कहा गया। आगामी लोकसभा चुनाव में जीजान से जुटने की अपील की गई।
कस्बे के एक बैंक्वट हॉल में रविवार को भाजपा के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष व संयोजकों को बुलाया गया। बैठक में सभी वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव को लेकर जी जान से जुट जाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के मतदाता पुनर्निरीक्षण कार्यक्रम में सभी बूथ अध्यक्ष व संयोजक अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के संपर्क में रहेंगे। फर्जी वोटों को कटवाने का कार्य भी बूथ अध्यक्ष व संयोजकों को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि सभी कार्यकर्ता, बूथ अध्यक्ष व संयोजक भाजपा के कार्यों का गुणगान करें। इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व मंत्री डा. संजीव बालियान, क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम प्रभारी विनीत कात्यान, क्षेत्रीय मंत्री अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, हरिश अहलावत, शाहपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी सहित जिले के पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त किए।