{"_id":"5afb2b0c4f1c1bdd408b58f7","slug":"141526409996-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों मे दो महिलाओं सहित आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों मे दो महिलाओं सहित आठ घायल
Updated Wed, 16 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित आठ घायल
बुढ़ाना। विभिन्न सड़क हादसों में तीन बाइकों पर सवार दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया।
शामली जनपद के कस्बा कांधला निवासी मोहन अपनी पत्नी प्रियंका व दो साल की बेटी रीबा के साथ बाइक द्वारा मंगलवार को कांधला से बुढ़ाना आ रहा था। कस्बे के कांधला रोड पर पीर के पास उनकी बाइक दौड़कर सड़क पार कर रहे हिरण से टकरा गई। इस घटना में तीनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने तीनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। दूसरी घटना में शामली के ही जलालाबाद लुहारी का रहने वाला राकेश अपनी पत्नी मितलेश व बेटे अशोक के साथ बाइक द्वारा शामली से मेरठ जा रहा था। मेरठ-करनाल हाइवे पर गांव सराय के पास उनकी बाइक विपरीत दिशा से आ रहे मेरठ निवासी राजू व पवन की बाइक से टकरा गई। इस घटना में दोनों बाइक सवार महिला व बालक सहित पांचों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 100 ने पांचों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। गंभीर अवस्था में राकेश को जिला चिकित्सालय मे रेफर किया गया है।