{"_id":"5af885494f1c1bd7408b5092","slug":"141526236489-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी स्टील फैक्ट्री में अचानक आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी स्टील फैक्ट्री में अचानक आग लगी
Updated Mon, 14 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी स्टील फैक्ट्री में अचानक आग लगी
मंसूरपुर। नरा जड़ौदा की यूपी स्टील फैक्ट्री के परिसर में खड़ी घास में अचानक आग लग जाने से अफरातफरी मच गई। आग से परिसर में रखे तीन लकड़ी के पैटन भी जल गए। फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। अधिकारी आग में हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं।
यूपी स्टील में रविवार दोपहर दो बजे फैक्ट्री की रेलवे लाइन वाली बाउंड्री की तरफ परिसर में खड़ी घास में आग लगी दिखाई दी। अधिकारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक परिसर में रखे 11 लकड़ी के पैटन को भी आग अपनी चपेट में ले चुकी थी। तीनों फायर ब्रिगेड ने जल्दी ही आग पर काबू कर लिया। फैक्ट्री के असिस्टेंट जनरल मैनेजर योगेश गोयल का कहना है कि यदि फायर ब्रिगेड समय पर न पहुंचती तो बड़ा आर्थिक नुकसान हो जाता। फैक्ट्री परिसर में खड़ी सूखी घास में आग लगी थी, जिसके कारण वहां रखे 11 लकड़ी के पैटन भी जल गए। अधिकारी आर्थिक नुकसान का आंकलन कर रहे हैं।