{"_id":"5af0a0eb4f1c1b23338b726a","slug":"141525719275-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग अपनी रैकिंग सुधारे, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग अपनी रैकिंग सुधारे, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहे
Updated Tue, 08 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था जल्द होगी शुरू
मुजफ्फरनगर।
डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि अगर किसी विभाग की रैकिंग लगातार दो बार खराब रहती है तो संबंधित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्ट दी जाएगी। साथ ही गर्मी के मौसम में ज्वर से निजात पाने के लिए होम्योपैथी की दवाई पिलाने का शुभारंभ आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी नौ मई को करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में तेजी से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विकास भवन में समीक्षा बैठक में डीएम ने गन्ना भुगतान की समीक्षा करते हुए डीसीओ को समय सीमा के अंतर्गत गन्ना भुगतान कराए जाने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। जल निगम की समीक्षा करते हुए पेयजल परियोजनाओं का फंड अन्य परियोजना में डायवर्जन को गंभीर बताते हुए निर्देश दिए कि कौन सी परियोजना चल रही है और कौन सी पूर्ण हो गई है, इसकी पूर्ण जानकारी दें। राज्य पोषण मिशन के तहत जन्म से पांच वर्ष के बच्चों के आधार कार्ड, कुपोषण मुक्त गांव का लक्ष्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। बिजली चोरी करने वालों को वैध कनेक्शन सौभाग्य योजना के तहत दिए जाए। डीएम ने विद्युत आपूर्ति सहित ट्रांसफार्मर बदले जाने की भी समीक्षा की। किसान पारदर्शी योजना, मृदा परीक्षण, खाद की उपलब्धता और फसली ऋण योजना के अंतर्गत आए शिकायती प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई किए जाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि नौ मई को श्रीराम कालेज में ज्वर प्रतिरोधक होम्योपैथिक औषधि पिलाने के अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। प्रदेश के आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे।