{"_id":"5adb913b4f1c1b9d098b5d2b","slug":"141524339003-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाप की पंचायत में फुगाना गांव के प्रधान सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाप की पंचायत में फुगाना गांव के प्रधान सम्मानित
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना। फुगाना गांव में आयोजित गठवाला खाप की पंचायत में ग्राम सभा फुगाना द्वारा फुगाना गांव के प्रधान जितेंद्र मलिक को सम्मानित किया गया।
तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना ग्राम सभा को दीनदयाल उपाध्याय सशाक्तिकारण पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। मुजफ्फरनगर से केवल फुगाना गांव के प्रधान जितेंद्र मलिक को मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा। 24 अप्रैल को मध्यप्रदेश के जबलपुुर में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस घोषणा से पूरा गांव गौरवान्वित है। ग्राम सभा फुगाना द्वारा फुगाना गांव में गठवाला खाप के गांवों के वर्तमान व पूर्व प्रधानों तथा ग्रामीणों की एक पंचायत का आयोजन हुआ। जिसमें ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान द्वारा गांव में किए गए विकास कार्यों से फुगाना गांव का नाम रोशन हुआ है। मौके पर ग्राम सभा विकास संस्था फुगाना के सचिव व सेवानिवृत्त जिलावन अधिकारी ओमप्रकाश मलिक पूर्व प्रधान थामसिंह, हरपाल सिंह, भूरे सिंह, राममेहर शर्मा आदि ने सम्मान पत्र देकर ग्राम प्रधान को सम्मानित किया। कार्यक्रम में फुगाना गांव के ग्रामीणों के अलावा गांव खेड़ामस्तान, करोदा महाजन, डूँगर, सरनावली सहित कई गांवों के वर्तमान एवं पूर्व प्रधान मौजूद रहे।