फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पालिका में गरमाया सफाई कर्मचारियों का मुद्दा

पालिका में गरमाया सफाई कर्मचारियों का मुद्दा

Sun, 01 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पालिका में गरमाया सफाई कर्मचारियों का मुद्दा
कर्मचारी संघ ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पालिका में सफाई कर्मचारियों को मुद्दा फिर गरमा गया है। सफाई कर्मचारी संघ ने हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने के लिए पालिका प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही वेतन भुगतान, संसाधनों की पूर्ति की मांग रखी गई है। कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर पालिका के टाउन हाल में बैठक कर आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि पालिका में दो वर्ष से आउटसोर्सिंग पर रखे गए 118 सफाई कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए ही हटा दिया गया था। उनका पांच माह का वेतन भी नहीं मिला। इससे कर्मचारियों के आगे आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। शहर में सफाई के लिए करीब 500 कर्मचारियों की जरूरत है। पदाधिकारियों ने तय किया कि कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हटाए गए कर्मचारियों को बहाल नहीं किया जाता तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। इसके लिए पालिका प्रशासन को जल्द कार्रवाई का अल्टीमेटम में दिया गया है। अध्यक्षता सफाई संघ के अध्यक्ष राजेश उटवाल तथा संचालन महामंत्री राजू वैद ने किया। मदनलाल, श्यामलाल, कल्लू पार्चा, राजकुमार, नीरज उटवाल, हरफूल, सरोज सुधा, सूरज सुधा, काला, अमित सौदाई, अरुण बाल्मीकि, सोनू बेनीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed