{"_id":"5abbe1f74f1c1bf5298b46b9","slug":"141522262519-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से पांच दिन के लिए बैंक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से पांच दिन के लिए बैंक बंद
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
बृहस्पतिवार को महावीर जयंती के साथ अगले पांच दिनों तक बैंकों पर ताले लटके रहेंगे। पांच दिन बैंक बंद रहने से करोड़ों का लेन-देन प्रभावित होने के साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी होगी। हालांकि 31 मार्च को बैंक खुलेंगे जरूर, लेकिन केवल सरकारी ऑडिट होगा। इसके अलावा अन्य लेनदेन बंद ही रहेगा।
बृहस्पतिवार से अप्रैल के शुरुआती दो दिन तक बैंक बंद रहेंगे। 29 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक बैंकों में कोई कामकाज नहीं होगा। दरअसल, 29 मार्च को भगवान महावीर जयंती की छुट्टी है। जिसकी वजह से बैंकों और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं, 30 मार्च को गुड फ्राइडे, 31 मार्च बैंकों में क्लोजिंग डेट है। जिसकी वजह से ग्राहक लेन-देन नहीं कर सकेंगे। जबकि एक अप्रैल का साप्ताहिक बंदी का दिन है। वहीं, दो अप्रैल को भी बैंकों में कार्य नहीं होगा। इसके चलते आम उपभोक्ताओं के साथ बड़ा लेनदेन करने वाले प्रभावित होंगे। जिला लीड बैंक मैनेजर एसके जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार से बैंकों में पांच दिन के लिए कोई कार्य नहीं होगा। 31 मार्च को सरकारी कार्य होगा। उपभोक्ताओं को 2 अप्रैल के बाद लेनदेन, बैंकिंग की सुविधा मिलेगी। इस दौरान जिलेभर में करोड़ों का लेनदेन प्रभावित रहेगा।
एटीएम पर बढ़ेगा कैश का दवाब
मुजफ्फरनगर। पांच दिनों तक बैंक से कोई कैश नहीं निकाला जा सकेगा। इसके चलते एटीएम पर दवाब बढ़ेगा। एटीएम पर कैश निकालने के लिए नागरिकों की कतार लगेगी। इसके लिए एटीएम में पर्याप्त पैसा रखने की बड़ी चुनौती होगी। हालांकि बैंक अधिकारियों ने क्षेत्रवार पुलिस से गश्त बढ़ाने और बैंक, एटीएम की सुरक्षा का आग्रह किया है।