{"_id":"5ab69ec84f1c1bc0758b759f","slug":"141521917640-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता रानी की पूजा कर मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता रानी की पूजा कर मांगी मन्नतें
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर सिद्धपीठ मां श्रीगोकुला देवी मंदिर में मेले का आयोजन किया गया। कस्बे में स्थित श्री पीठ मां श्रीगोकला देवी मंदिर पर शुक्रवार सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लग गया। प्रसाद चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। श्रद्धालुओं ने सिद्ध पीठ श्री गोकुला देवी की पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। मेला पंडाल में गत रात्रि में मंदिर समिति के तत्वाधान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सकल जैन समाज के अध्यक्ष बालेश जैन, यशपाल सिंह राणा, प्रधान घनश्याम दास बंसल, मेला प्रधान उमेश गोयल, नवीन राणा, विजय गोयल, भंवरपाल आदि मौजूद रहे।
दंगों के मुकदमे वापस लेने पर आक्रोश
शाहपुर। भारतीय कमुनिस्ट पार्टी के शामली व मुजफ्फरनगर के प्रभारी शमशाद हुसैन ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार मुस्लिम विरोधी हिंसा के आरोपियों से मुकदमे वापस लेना नाइंसाफी है। गांव बसीकला में दंगा पीड़ितों की बैठक में कामरेड शमशाद हुसैन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपने मंत्री व विधायकों के के साथ कार्यकर्ताओं को बचाने के लिए मुकदमों को वापस लेना चाहती हैं। भाकपा माले मुस्लिम विरोधी हिंसा के आरोपियों से मुकदमे वापस लेने के विरोध में दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। एसआईटी द्वारा की गई जांच में भी हिंसा की पुष्टि हुई है ।मोहम्मद सलीम, इलयास, रिजवान, उस्मान, रकमुद्दीन, महबूब, सरफराज, इमरान, मोहम्मद हसन, यामीन आदि मौजूद रहे।