{"_id":"5aa41e964f1c1baa758b4bed","slug":"141520705174-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा अंतिम दौर में, मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा अंतिम दौर में, मूल्यांकन की तैयारी
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदले जा सकते हैं मूल्यांकन सेंटर
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं अंतिम दौर में पहुंच गई हैं। सोमवार को इंटरमीडिएट के आखिरी पेपर के साथ परीक्षा खत्म होगी। अब बोर्ड अधिकारियों ने मूल्यांकन को लेकर कमर कस ली है। जिलों से मूल्यांकन केंद्रों की जानकारी मांगी गई है। हालांकि मूल्यांकन भी कैमरों की निगरानी में होगा। वहीं, जिले में मूल्यांकन केंद्र इस बार बदले जा सकते हैं।
सोमवार को इंटरमीडिएट का अंतिम एग्जाम होगा। इसके साथ ही परीक्षा का महाकुंभ थम जाएगा। जिले में 75 सेंटरों पर 60 हजार से अधिक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट वर्ग में विद्यार्थी पंजीकृत थे, लेकिन इस बार परीक्षा छोड़ने वालों ने भी रिकार्ड बनाया है। हिंदी, अंग्रेजी के साथ अन्य आसान पेपर भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुपस्थित रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन प्रारंभ किया जाना है। इसको लेकर अधिकारियों ने माथापच्ची प्रारंभ कर दी है। पूर्व में जिले में चार मूल्यांकन सेंटर बनाए गए थे, जिनमें जीआईसी के साथ तीन कालेजों को शुमार किया गया। इस बार सेंटर बदलने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। मूल्यांकन भी कैमरों की निगरानी में होगा। डीआईओएस मुनेश कुमार ने बताया कि परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल्यांकन को लेकर कार्य योजना बनाई जाएगी। शासनादेशों के मुताबिक मूल्यांकन सेंटर, व्यवस्था रखी जाएगी।
कृषि विज्ञान में छह विद्यार्थी अनुपस्थित
मुजफ्फरनगर। शनिवार को जिले में एक ही सेंटर पर परीक्षा कराई गई। एसडी इंटर कालेज में लगे सेंटर पर कृषि शस्य विज्ञान की परीक्षा हुई। इस परीक्षा के लिए 330 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 324 ने पेपर दिया, जबकि 06 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा का एक मौका दिया
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहे छात्र-छात्राओं को बोर्ड कार्यालय ने एक मौका दिया है। ऐसे में छात्र-छात्राएं जिनकी परीक्षा छूट गई थी, वह अपने छूटे प्रैक्टिकलों को 13 मार्च से 16 मार्च तक राजकीय इंटर कालेज में सम्पन्न करा सकते हैं। यह परीक्षा सभी विद्यालयों के प्राइवेट और रेग्युलर विद्यार्थियों के लिए होगी।