{"_id":"5aa029554f1c1bb5568b779f","slug":"141520445781-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ज्ञापन
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि को कब्जा मुक्त कराने के लिए ज्ञापन
छपार। तालाब की भूमि पर कब्जा कर भू-माफिया ने मकान बना लिए हैं। एक समाजसेवी उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराने के वर्षों से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। उसने अपनी जानमाल का खतरा बताते हुए और उसकी दोबारा जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग का एक प्रार्थनापत्र एसडीएम सदर को दिया है।
गांव खुड्डा निवासी साजिद अली ने बताया कि गांव में सड़क के पास 11 बीघा भूमि में तालाब था। आरोप है कि उस पर आधा दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर फर्जी तरीक़े से प्लाट काटकर मकान बनवा दिए हैं। प्रदेश सरकार ने कुछ वर्ष पूर्व प्रशासन को तालाब कब्जामुक्त कराने के आदेश किए थे। वह तब से ही उक्त भूमि मुक्त कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। कई बार जांच भी हुई, लेकिन प्रशासन कब्जा नहीं हटवा सका। उसे कई बार माफिया धमकी भी दे चुके हैं। एक बार तो जांच करने गई लेखपाल टीम पर भी उन्होंने हमला कर भगा दिया था। उसने गत माह प्रार्थनापत्र तहसीलदार सदर को दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को फिर एक प्रार्थना पत्र एसडीएम सदर को देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने तहसीलदार सदर को तुरंत जांच कर आंख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।