फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पूर्व चेयरमैन के विकास कार्यो की जांच शुरु

पूर्व चेयरमैन के विकास कार्यो की जांच शुरु

Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन के विकास कार्यो की जांच शुरु
विकास कार्यों की जांच प्रारंभ
विज्ञापन

जानसठ। लोक आयुक्त के आदेश पर एडीएम हरीश चंद्र मंगलवार को पूर्व चेयरमैन द्वारा नगर में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए पहुंचे। कस्बे के पूर्व सभासद ने पूर्व चेयरमैन पर नगर में विकास कार्य कराने में करोड़ों रुपये के घोटाला करने का आरोप लगाते हुए 17 बिंदुओं पर जांच कराने की शिकायत की थी। शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच एडीएम द्वारा कराने के आदेश दिए थे। मंगलवार को एडीएम ने कस्बे में मौके पर जाकर विकास कार्य कराने को लेकर की गई शिकायत पर बिंदुवार जांच पड़ताल की। एडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय पर पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर व शिकायतकर्ता पूर्व सभासद को भी अपना पक्ष रखने को बुलाया गया। एडीएम ने कहा कि मामले की जांच गहनता से की जाएगी, जो भी कर्मचारी या अन्य दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। इस दौरान वर्तमान चेयरमैन प्रवेेंद्र भड़ाना, ईओ अनूप राय सिंह, पीडब्ल्यूडी के जेई एसके जैन, लिपिक मोहम्मद इरफान, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed